मेरठ 22 जून (CY न्यूज) सरधना में गंगनहर कांवड़-पटरी मार्ग पर अटेरना पुल के निकट दो कारों की भीषण भिड़ंत हो गई। दोनों कारों में सवार बच्चों सहित 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मार्ग पर हाहाकार मच गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे में घायल कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयानक था कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद कांवड़-पटरी मार्ग पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे का शिकार हुईं कारों को मार्ग से हटवाकर जाम खुलवाया। इसके बाद मार्ग को सुचारू कराया गया। वहीं एक साथ इतने घायलों को देखकर सीएचसी चिकित्सकों के हाथ-पांव फूल गए। चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने के चलते कई घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। उधर, पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment