मेरठ 22 जून (CY न्यूज) मेरठ के भोला चौकी से चंद कदम की दूर पर स्थित केनरा बैंक की शाखा में मंगलवार देर रात बदमाशों ने दीवार में कुंबल कर स्ट्रांग रूम तोड़ने का प्रयास किया। इसका पता बुधवार सुबह लगा। जानकारी पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। घटना की तहरीर जानी थाने में दी गई है। जानकारी के अनुसार भोला चौकी से करीब 10 कदम की दूरी पर केनरा बैंक की शाखा है। मंगलवार देर रात बदमाश बैंक की पीछे की दीवार में कुंबल कर परिसर में घुस गए। इस दौरान बदमाशों ने बैंक में लगे सी.सी.टी.वी कैमरे को तोड़कर वारदात को अंजाम देना शुरू किया। बदमाशों ने स्ट्रांग रूम तोड़ने का प्रयास भी किया लेकिन सफल नहीं हो सके। बुधवार सुबह खेत पर जा रहे किसानों ने बैंक के पीछे की दीवार में कुंबल देखकर घटना की सूचना जानी पुलिस और बैंक मैनेजर को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक कर्मचारियों की मौजूदगी में मौका मुआयना किया। इस मामले में बैंक मैनेजर महिमा चौधरी की ओर से घटना की तहरीर जानी थाने में दी गई है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment