मेरठ 20 जून (CY न्यूज) थाना लिसाडी गेट में नाले में गिर कर एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गयी। उसका 24 घंटे के बाद कड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। वही किशोर का शव मिलने पर परिजनों में कौहराम मच गया है। श्याम नगर निवासी जैद दोस्तों के साथ ओडियन नाले के पास खड़े जामुन के पेड़ से जामुन तोड़ने के लिये गया था। वहीं से हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। जैद को करंट लगने से वह नाले में जा गिरा। जैद के नाले में गिरते हुए उसके दोस्त वहां भाग खड़े हुए। रात भर जैद के परिजन उसे तलाशते रहे। सुबह के समय दोस्तों के बताने में जैद के ओडियन नाले के पास तलाश आरंभ की गयी। काफी मशक्कत के बाद उसका शव नाले से बरामद हुआ। जैद का शव देकर परिजनो में कोहराम मच गया। किसी तरह उसके शव को बाहर निकाला गया।

No comments:
Post a Comment