मेरठ 20 जून (CY न्यूज) अग्निपथ योजना के विरोध में भारत बंद को लेकर पश्चिमी उप्र के जिलों में रेलवे ने अलर्ट जारी किया है। वहीं हिंसक विरोध और आगजनी की घटना को देखते हुए दिल्ली से सहारनपुर तक 31 ट्रेनें कैंसिल की गई हैं। इनमें मेरठ से तीन यात्री ट्रेंन भी हैं। मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, बागपत और शामली रेलवे स्टेशनों पर जी.आर.पी और आर.पी.एफ के जवानों को तैनात किया गया है। वहीं रेलवे ट्रैकों की सुरक्षा के लिए स्थानीय थाना पुलिस की मदद ली जा रही है। स्टेशन पर अतिरिक्त फोर्स तैनात किया गया है। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में उतरे युवाओं के उग्र हिंसक रूप को देखते हुए आज प्रस्तावित भारत बंद को लेकर रेलवे ने अलर्ट जारी किया है। मेरठ के अलावा आसपास के जिलों के रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त आर.पी.एफ और जी.आर.पी पुलिस बल तैनात किया गया है। मेरठ जिले के मेरठ सिटी, कैंट, सकौती, दौराला, परतापुर, मोहिउदृदीन पुर स्टेशनों पर भी अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। इन सभी स्टेशनों पर जी.आर.पी और आर.पी.एफ पुलिस बल तैनात करने के निर्देश मुख्यालय की ओर से दिए गए हैंं। भारत बंद के मददेनजर रेलवे ने दिल्ली से सहारनपुर तक 31 ट्रेनों को रद्द की गई हैंं। इसमें सहारनपुर से वाया मेरठ, दिल्ली तक जाने वाली तीन ट्रेनें शामिल हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment