Wednesday, 8 June 2022

पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा बी.एन.जी इंटरनेशनल स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

मेरठ 08 (CY न्यूज) पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा किला रोड स्थित बी.एन.जी इंटरनेशनल स्कूल में पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा पर्यावरण एवं जल संरक्षण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्लब निदेशक आयुष गोयल व पीयूष गोयल ने बताया चित्रकला प्रतियोगिता का उद्देश्य  छात्र छात्राओं को पर्यावरण एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। जल के बिना धरती पर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती, आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है। समाजसेवी विपुल सिंघल ने सभी को जल संरक्षण के विषय में विस्तृत जानकारी दी। प्रतियोगिता के निर्णायक डा.दिशा दिनेश असिस्टेंट प्रोफेसर चित्रकला विभाग इस्माइल डिग्री कॉलेज रही। उन्होंने आयुषी, परिधि, विनीता को प्रथम पुरस्कार के लिए चुना। रिहान दत्ता, अनुष्का, अंशिका द्वितीय पुरस्कार के लिए चुना ओर एकांश, असद, शिवानी को तृतीय पुरस्कार के लिए चुना। प्राचार्य संजीव अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं की मुक्त कंठ से सराहना की। इस अवसर पर लक्ष्मी शर्मा, मुक्ति मनोचा, मोनिका गुप्ता, वैशाली गोस्वामी, पल्लवी चौधरी आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...