Wednesday, 8 June 2022

गंगा दशहरा के उपलक्ष में वैश्य समाज महिला ने बाटा मीठा शरबत।


मेरठ 08 जून (CY न्यूज) वैश्य समाज महिला उत्तर प्रदेश मेरठ द्वारा प्राचीन महादेव शिव मंदिर सूरजकुंड रोड पर गंगा दशहरा के उपलक्ष में मीठे शरबत बिस्कुट, हलवे चिप्स के पैकेट आदि का वितरण किया गया। जिला अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए उनकी संस्था द्वारा 2 तारीख से निरंतर अलग-अलग स्थानों पर शरबत का वितरण किया जा रहा है जो गंगा दशहरा तक रहेगा। जिसमें सरस्वती मंदिर, सती मंदिर, सूरजकुंड पार्क आदि शरबत वितरण के प्रमुख स्थान रहे। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल के साथ महानगर अध्यक्ष,सोनल बिश्नोई महामंत्री अनीता गुप्ता, गुंजन गर्ग, अनु अग्रवाल, मंजू गुप्ता, पूजा गुप्ता, राधा सिंघल, नीतू गुप्ता, प्रभा विश्नोई, मंजू अग्रवाल राधास्वामी, पायल गुप्ता आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...