Wednesday, 8 June 2022

मेडिकल कॉलेज में हुई रीनल स्टेंटिंग सर्जरी।

बिना चीर फाड़ के खून की बंद नलियों को स्टंट विधि से खोला।

इस विधि का मेडिकल कालेज में पहली बार हुआ प्रयोग।

मेरठ 08 जून (CY न्यूज) लाल लाजपतराय स्मारक मेडिकल कॉलेज में बुधवार को रीनल स्टांटिंग सर्जरी का शुभारंभ हुआ। सुपर स्पेशिएलिटी ब्लॉक स्थित हृदय रोग विभाग के सह आचार्य डा.धीरज सोनी एवं उनकी टीम ने मेरठ निवासी अरविंद गुप्ता के गुर्दे की बन्द खून की नलियों को खोलने के लिए स्टंट विधि से बिना चिर फाड़ किये सफल ऑपरेशन किया। इस ऑपरेशन में मरीज की दोनों बंद नलियों को सफलतापूर्वक खोला गया है। मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डा.वी.डी पाण्डेय ने बताया-इस तरह का ऑपरेशन मेडिकल कॉलेज में पहली बार हुआ है। कालेज के प्राचार्य डा.आर.सी गुप्ता ने कहा हृदय रोग विभाग का जनहित का कार्य सराहनीय है। विभाग नित नये नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश का आम जनमानस हृदय रोग विभाग की सेवाओं से लाभान्वित होगा, मेरठ और आस पास के क्षेत्र के लोगों को दिल्ली के अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा दिल्ली में इलाज के लिए मरीजों को लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, यह इलाज मेडिकल कॉलेज मेरठ में उपलब्ध है। डा.आर.सी गुप्ता ने डा.धीरज सोनी और उनकी टीम एवं हृदय रोग विभाग के सभी डॉक्टरों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं। 

मरीज को मिली नयी जिंदगी:

मरीज अरविन्द गुप्ता ऑपरेशन से पहले काफी नर्वस दिखाई दे रहे थे। ऑपरेशन होने के बाद वह काफी राहत महसूस कर रहे है। इसके लिये उन्होंने मेडिकल कालेज के चिकित्सकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उन्हें चिकित्सकों ने नयी जिंदगी दी है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...