मेरठ 08 जून (CY न्यूज) मवाना खुर्द, मेरठ रुद्रा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का समापन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में प्रोफेसर बीरपाल (सी.सी.एस.यू) मेरठ, प्रोफेसर ज्योति शर्मा शोभित यूनिवर्सिटी डा.राजीव अग्रवाल वर्द्धमान डिग्री कॉलेज बिजनोर की उपस्थिति की नॉट स्पीक कर के रूप में रही दूसरे दिन के सेमिनार में विद्यार्थियों द्वारा पोस्टर प्रेजेंटेशन उसके बाद रिव्यू पेपर व रिसर्च पेपर प्रेजेंटेशन कराया गया। जिसमें देश विदेश के साथ शहर के अन्य विद्यालयों महाविद्यालय से शोधकर्ता एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रुद्रा महाविद्यालय के चेयरमैन व कार्यक्रम के पैट्रेन डा.सोमेंद्र तोमर ऊर्जा मंत्री उ.प्र सरकार व प्राचार्या डा.अनुप्रिता शर्मा के नेतृत्व में सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में देश विदेश से आए रिसर्च पेपर व आर्टिकल के जरिए प्रोफेसर विद्यार्थी व शोधकर्ताओं के द्वारा (इमर्जिंग मल्टीडिसीप्लिनरी ट्रेंड्स एंड इन्नोवेशन इन एजुकेशन ग्लोबल पर्सपेक्टिव) थीम पर सभी ने एक से बढ़कर एक शोध प्रस्तुत किए। जिसमें देश विदेश के साथ शहर के अन्य विद्यालय व महाविद्यालय से प्रोफेसर एवं विद्यार्थियों ने पोस्टर प्रेजेंटेशन वह रिसर्च पेपर एवं आर्टिकल के माध्यम से अपने रिसर्च को प्रेजेंट किया। जिसे मुख्य अतिथियों वह सभी दर्शकों ने बहुत पसंद किया और सभी शोध से कुछ न कुछ सीखने को हर विषय में मिला इस प्रकार कार्यक्रम का समापन में जिन विद्यार्थियों व शिक्षक गणों का सबसे बेहतरीन प्रेजेंटेशन रहा उन्हें रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया महाविद्यालय की प्राचार्या डा.अनुप्रिता शर्मा ने भविष्य में ऐसे रिसर्च से संबंधित अनेकों आयोजन कराने के लिए आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रुद्रा विद्यालय से डा.उर्मिला मोरल, डायरेक्टर सोनू यादव, महाविद्यालय की उप प्राचार्या डा.पूनम नागर, चीफ प्रॉक्टर सुमित काकरान, अर्चना शर्मा, कॉलेज डीन राजेश चौधरी रुद्रा कॉलेज ऑफ फार्मेसी से डा.अमित चौधरी, राहुल पोसवाल, सतेंद्र भाटी, संजीत सिंह, सभी विभागाध्यक्ष एवं शिक्षक गणों के साथ विद्यार्थियों का योगदान।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...



No comments:
Post a Comment