मेरठ 08 जून (CY न्यूज) युवा एकता सेवा समिति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अंकित शर्मा खेडा के नेतृत्व में मेरठ मण्डल आयुक्त कमिश्नर से मिलकर उनका स्वागत कर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अंकित शर्मा खेडा ने कमिश्नर को सरधना विधानसभा क्षेत्र में डिग्री कालेज की समस्या से अवगत कराते हुए बताया कि सरधना विधानसभा क्षेत्र में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई के लिए संविधान सभा में डिग्री कॉलेज नहीं है। जिससे छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा। सरधना विधानसभा से मेरठ शहर जाने-आने के लिए लगभग 80 किलोमीटर आना जाना पढ रहा है। प्रदेश अध्यक्ष अंकित शर्मा ने कमिश्नर को बताया कि लड़कियों के साथ किसी भी अप्रिय घटना का अंदेशा बना रहता है और लड़कियों के साथ किसी भी प्रकार की घटना घटित हो सकती है। डिग्री कॉलेज पूर्ण होने के कारण ग्रामीण के छात्र-छात्राएं अपनी पढ़ाई ठीक तरीके से नहीं कर पा रही है। युवा एकता सेवा समिति के समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द सरधना विधानसभा में डिग्री कॉलेज बनाने की मांग की वही कमिश्नर ने युवा एकता सेवा समिति संगठन को आश्वासन दिया। इस दौरान पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी राजकुमार, जिला प्रमुख अरुण गोयल, जिला मंत्री शुभम, ललित चौहान उपस्तिथ रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...


No comments:
Post a Comment