औरैया/कंचौसी ककोर (संवाददाता विपिन गुप्ता) 08 जून (CY न्यूज) जनपद औरैया के जिला मुख्यालय ककोर क्षेत्र के अंतर्गत कंचौसी मजरा दहगांव में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। यह घटना 16:30 बजे की है। और आग के उग्र रूप होते ही दूसरे घरों को चपेट में ले लिया। आनन-फानन में लोगों ने फोन कर बिजली कटवाई और सूचना दमकल विभाग को दी गई। जिससे एक घंटे बाद दमकल गाड़ी भी आ गई। अचानक विद्युत स्पार्क होने के कारण आग लगी। गांव वालों और दमकल की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। आग चंद शेखर के घर से लगने के बाद में रामस्वरूप, जगराम दोहरे, ब्रजमोहन के घर को भी लपेटे में ले लिया। इन सभी लोगों के घर में छप्पर होने के कारण आग उग्र होती चली गई। जिसमें एक मोटरसाइकिल, भूसा, गेहूं, कपड़े व अन्य घरेलू सामान जलने की जानकारी ग्रामीणों ने दी। किसी के जान माल के हताहत होने की खबर नहीं है। केवल घरेलू सामान का नुकसान हुआ है। ग्राम प्रधान पति इंद्रपाल ने बताया है कि नुकसान के आकलन के लिए लेखपाल अवनीश कुमार को सूचित कर दिया गया है। शीघ्र शासन द्वारा सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment