Thursday, 9 June 2022

नाला निर्माण के दौरान दीवार गिरने से मजदूर की मौत।

मेरठ 08 जून (CY न्यूज) शाहजहांपुर में निर्माणाधीन नाले की पुरानी दीवार गिरने से मुजफ़्फरनगर निवासी मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शाहजहांपुर में नित्यानंदपुर मार्ग के सामने छोटे लाल की दुकान से रामू राजपूत के यहां तक 105 मीटर नाले का निर्माण कार्य पिछले 5 दिन से चल रहा है। नए नाले के निर्माण के किए पुराने नाले की खुदाई चल रही है। बुधवार सुबह लगभग 10 बजे नाले में काम कर रहे अशफाक निवासी शाहपुर तहसील बुढ़ाना मुजफ़्फरनगर के ऊपर पुराने नाले की दीवार गिर गई। जिससे अशफाक दीवार के नीचे दब गया। किसी आनन फानन में पास में ही काम कर रहे अन्य मजदूरों व लोगों ने उसे बाहर निकाला और स्थानीय डॉक्टर के यह ले गए। हालत देख स्थानीय डॉक्टर ने घायल को मेरठ के लिए भेजने को कहा। अशफाक ने माछरा स्वास्थ्य केंद्र ले जाते से दम तोड़ दिया। वहीं इस बात की जानकारी जैसे ही परिजनों को लगी तो वहां कौहराम मच गया।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...