Thursday, 9 June 2022

दुर्घटना में हाथ गवा चुके दुर्गेश को जिलाधिकारी द्वारा 41 हजार रुपये का चेक दिया।

मेरठ 08 जून (CY न्यूज) जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में खरखौदा के प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत माता रसोईया राधा के नौ वर्षीय मासूम पुत्र दुर्गेश को 41 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। नौ साल का मासूम पुत्र दुर्गेश एक दुर्घटना में अपने हाथ गंवा चुका है। जिसकी मदद के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ मेरठ की ओर से बच्चे के परिजनों को 41 हजार रुपये की धनराशि का चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा शैक्षिक महासंघ द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों के लिए प्रशंसा की गई। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जनहित में कार्य करने वाले ऐसे संगठन को हमेशा प्रोत्साहित करता रहेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारी एवं पीड़ित परिजन उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...