Thursday, 9 June 2022

ससुराल वालों से परेशान होकर लापता हुए युवक का 48 घंटे बाद भी नहीं सुराग।

मेरठ 08 जून (CY न्यूज) ससुराल वालों से परेशान होकर लापता हुए युवक का 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है। वहीं परिजनों ने अनहोनी की आशंका जाहिर की है। देर रात परिजनों ने सरधना थाने पहुंचकर हंगामा किया। उत्तराखंड के जिला हरिद्वार के थाना भगवानपुर क्षेत्र निवासी राशिद पुत्र मो.इरशाद ने थाने में दी हुई तहरीर में बताया है कि उसके भाई आदिल का निकाह दो वर्ष पूर्व सरधना क्षेत्र की मंडी चमारान निवासी युवती से हुआ था। कुछ समय बाद दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद भाई मोहल्ला कमरानबान में रहने लगा। पांच माह पूर्व उसकी भाभी ने पुत्र को जन्म दिया। राशिद ने बताया कि गत रविवार को उसके फोन पर एक लिंक आया। जब वह सरधना पहुंचा तो भाई के लापता होने की जानकारी मिली। उसकी बाइक सिटी प्वाइंट पर खड़ी मिली। काफी तलाशने के बाद भी सुराग नहीं मिला तो उन्होंने थाने में तहरीर दी। उधर, आदिल ने इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो और पत्र में आरोप लगाया कि पत्नी व ससुराल वालों ने उसका उत्पीड़न किया। पुलिस के साथ मिलकर दहेज उत्पीड़न व अन्य मामलों में झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। फैसले के नाम पर डेढ़ लाख रुपये ले लिए गए। इसके बाद करीब 11 माह तक कस्बे में रखकर उसके साथ अत्याचार किया गया। पत्नी से भी पिटवाया गया। परिवार वालों को मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। पत्र में कहा है, अगर उसे कुछ हो जाता है तो किसी को कुछ न कहा जाए। हालांकि सरधना थाने के इंस्पेक्टर क्राइम शिव प्रकाश सिंह का कहना है कि युवक की तलाश की जा रही है। कुछ सुराग हाथ लगे है उन पर जांच जारी है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...