मेरठ 08 जून (CY न्यूज) घर से बुलाकर पॉलिटेक्निक के छात्र की दोस्तों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। छात्र के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन पुलिस अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। छात्र के पिता सपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष हैं। परीक्षितगढ़ के गोविंदपुरी निवासी 20 वर्षीय तरुण गिरी पुत्र मनोज गिरी आरके पॉलिटेक्निक का छात्र था। मंगलवार दिन में 11 बजे तरुण को इंद्रपुरा निवासी तुषार भाटी ने फोन करके बुलाया। लगभग एक घंटे बाद तरुण ने किसी राहगीर द्वारा घर फोन कर लहूलुहान हालत में अमरपुर-माछरा संपर्क मार्ग पर पड़े होने की सूचना दी। जानकारी मिलने पर स्वजन मौके पर पहुंचे और बेटे को माछरा स्वास्थ्य केंद्र ले गए, यहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उसे न्यूट्रिमा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया कि तरुण को उसके दोस्त तुषार ने फोन कर अमरपुर-माछरा संपर्क मार्ग पर बुलाया था। वहां पहले से कार में बैठे अन्य चार युवकों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। इसके बाद उसको अधमरा कर अमरपुर-माछरा संपर्क मार्ग के जंगल में छोड़कर भाग गए। हालांकि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है। दोपहर दो बजे छात्र के पिता मनोज गिरी ने किठौर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरा निवासी तुषार पुत्र ओमपाल व गुल्लू को नामजद करते हुए तीन अज्ञात के विरुद्ध कातिलाना हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन शाम को तरुण की मौत हो जाने के बाद पुलिस ने मुकदमा हत्या की धाराओं में तरमीम कर लिया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment