Saturday, 25 June 2022

थाना परीक्षितगढ पुलिस द्वारा फायरिंग की घटना में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

मेरठ 24 जून (CY न्यूज) थाना परीक्षितगढ पर वादी की तहरीर के आधार पर मु.अ.स 227/2022 धारा 336/504/506 आई.पी.सी बनाम फईम पुत्र खुर्शीद निवासी ग्राम सठला थाना मवाना मेरठ व दो अज्ञात साथी के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान अभियुक्त फईम पुत्र खुर्शीद निवासी ग्राम सठला थाना मवाना मेरठ, को मय एक अदद तमन्चा 315 व एक खोखा कारतूस मय एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ मवाना बस स्टैण्ड कस्बा परीक्षितगढ से गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी के आधार पर थाना हाजा पर मु.अ.सं-250/2022 धारा  धारा 3/25आयुध अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है। 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः

फईम पुत्र खुर्शीद निवासी ग्राम सठला थाना मवाना मेरठ। 

बरामदगी का विवरणः

01 अदद तमंचा 315 बोर मय 01 खोखा कारतूस 315 बोर एवं 01 जिंदा कारतूस 315 बोर।

आपराधिक इतिहास का विवरणः

1.मु.अ.स 227/2022 धारा 336/504/506 आई.पी.सी थाना परीक्षितगढ मेरठ। 

2.मु.अ.सं 250/2022 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना परीक्षितगढ मेरठ।

गिरफ्तार करने वाली टीमः

1.उ.नि मौ.शाकिर थाना परीक्षितगढ जनपद मेरठ।

2. का 2115 कपिल भाटी थाना परीक्षितगढ मेरठ।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...