Saturday, 25 June 2022

थाना परीक्षितगढ पुलिस द्वारा लूट का प्रयास करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

 

मेरठ 24 जून (CY न्यूज) थाना परीक्षितगढ पर वादी की भाभी के साथ चारा काटते समय कानो से कुन्डल छीनने का प्रयास करने वाले अभियुक्त को ग्रामवासियो द्वारा पकड कर थाना परीक्षितगढ पर लाया गया। जिसके सम्बन्ध मे थाना परीक्षितगढ पर वादी की तहरीर के आधार पर  मु.अ.स 249/2022 धारा 393 आई.पी.सी बनाम राशिद पुत्र बाबू निवासी ग्राम सीना थाना मवाना मेरठ पंजीकृत हुआ। मुकदमा उपरोक्त मे बाद आवश्यक कार्यवाही कर अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः

राशिद पुत्र बाबू निवासी ग्राम सीना थाना मवाना मेरठ। 

आपराधिक इतिहास का विवरणः

मु.अ.सं 249/2022 धारा 393 आई.पी.सी थाना परीक्षितगढ मेरठ।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...