Tuesday, 14 June 2022

आरोपी दरोगा दुष्कर्म पीड़िता महिला अधिवक्ता को दे रहा जान से मारने की धमकी।

मेरठ 13 जून (CY न्यूज) सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित महिला अधिवक्ता ने आरोपी दरोगा पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाया। महिला अधिवक्ता का कहना है कि आरोपी दरोगा जान से मारने की धमकी दे रहा है और रोज उनका पीछा करवा रहा है। महिला अधिवक्ता का कहना है कि प्रतिदिन आरोपी दरोगा 50 से ज्यादा फोन करके परेशान कर रहा है और समझौते का दबाव बना रहा है। उसका पीछा किया जा रहा है। हर पल नजर रखी जा रही है। इसके चलते वह डरी हुई हैं। पुलिस आरोपित का सहयोग कर रही है। महिला अधिवक्ता ने बताया कि तीन दिन पहले रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन अभी तक आरोपित दारोगा निलंबित तक नहीं हुआ है। उस पर लगातार समझौते के लिए फोन आ रहे हैं। एक-एक दिन में ही 50 काल आ रही हैं। उनका पीछा किया जा रहा है। महिला अधिवक्ता ने बताया कि वो पल्लवपुरम थाने में 161 के बयान दर्ज कराने गई थीं। इसकी जानकारी भी आरोपी दरोगा को लग गई थी। यहां तक कि उसने कौन से रंग के कपड़े पहने हुए थे, यह भी पता चल गया। इसके बाद तो उनको वापस लौटते वक्त ऐसा लगा कि कोई उनका पीछा कर रहा है। जब वह कचहरी से निकलती हैं, तो भी उनके बारे में जानकारी की जा रही है। इसके बारे में उनको कचहरी के ही कुछ लोगों ने बताया। पल्लवपुरम थाना प्रभारी अवनीश अष्टवाल ने बताया कि समझौते के दबाव की जानकारी उनको नहीं है। आज उनके कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। पीडित महिला अधिवक्ता ने बताया कि वह चुप नहीं बैठेंगी। वह कोर्ट में बयान दर्ज कराएंगी। इसके बाद भी पुलिस ने यदि आरोपी दरोगा को गिरफ्तार नहीं किया तो वह पुलिस के आला अफसरों से शिकायत करेंगी। उनकी जिंदगी आरोपी ने तबाह कर दी है। आरोप लगाया कि दरोगा पर पहले कई विभागीय जांच चल रही थीं। जिसको उसने सेटिंग से खत्म करा दिया था। वह उनके बारे में अफसरों को बताएंगी और फिर से जांच शुरू कराएंगी।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...