मेरठ 13 जून (CY न्यूज) जिले के खरखोदा थाना क्षेत्र के फफूंडा गांव में ऑनर किलिंग के एक मामले में 23 वर्षीय युवक की उसकी प्रेमिका के भाई ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक युवक की पहचान रॉकी के रूप में हुई है। मृतक के परिवार ने रविवार को लड़की के भाई खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। युवक की मौत के सिलसिले में यह घटना शनिवार देर रात की है। पुलिस अधीक्षक (देहात) केशव कुमार ने बताया कि यह घटना उस समय हुई, जब शनिवार देर रात मृतक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने गया था और उसके भाई ने प्रेमी चाकू से गोदकर हत्या कर दी। एस.पी ने कहा कि आरोपी गौरव के खिलाफ आई.पी.सी की धारा 302 (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोपी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस द्वारा आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment