मेरठ 13 जून (CY न्यूज) कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में एन.एच-58 स्थित देसी और अंग्रेजी शराब की दुकानों में बदमाशों से लाखों रुपए कीमत शराब चुरा ली। बदमाशों ने दोनों दुकानों के सी.सी.टी?वी कैमरे भी तोड़ दिए। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। कंकरखेड़ा क्षेत्र की श्रद्धापुरी कॉलोनी निवासी महेश की एन.एच-58 पर दायमपुर गांव के पास देसी शराब की दुकान है। उनके पास ही मुजफ्फरनगर निवासी नवीन बालियान की अंग्रेजी शराब की दुकान है। रविवार की रात को सेल्समैन दोनों दुकानों को बंद करके चले गए।सोमवार को सेल्समैन दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें चोरी की वारदात का पता चला। बदमाशों ने देसी शराब की दुकान की पिछली दीवार में कुंबल यानी छेद करके लगभग दो लाख रुपए कीमत की देसी शराब और नकदी चोरी कर ली। इसके साथ ही बदमाशों ने अंग्रेजी शराब की दुकान की छत में नकब लगाकर लगभग चार लाख रुपए कीमत की ब्रांडेड शराब और नकदी चोरी कर ली। सबसे ज्यादा महंगी शराब चोरी हुई। बदमाशों ने जाते समय दोनों दुकानों में लगे सी.सी.टी.वी कैमरों को तोड़ दिया और डी.वी.आर को भी नुकसान पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा सुबोध सक्सेना ने बताया कि डी.वी.आर की जांच करके उसमें से फुटेज निकलवाई जा रही है। इस मामले में जल्दी ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment