Sunday, 12 June 2022

रुद्रा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में हुआ तीन दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण जागरूकता शिविर का आयोजन।

हापुड़ 11 जून (CY न्यूज) रुद्रा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी नानपुर हापुड़ के बी.एस.सी होम साइंस विभाग में तीन दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर महात्मा गांधी खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत संचालित हुआ। प्रथम दिवस टीम के विशेषज्ञ सुरेश चंद्र शर्मा, धर्मेंद्र पाल राठी, रविंद्र सिंह तथा सोलंकी शर्मा ने उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति के अंतर्गत कौशल विकास प्रशिक्षण के तीन दिवसीय शिविर का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डा.गंगादास सिंह ने किया। प्राचार्य महोदय ने विभाग की इस महत्वकांशी योजना से प्रशिक्षण प्राप्त कर खाद्य प्रसंस्करण की लघु इकाई स्थापित करके स्वयं रोजगार सृजन पर प्रकाश डाला। सुरेश चंद शर्मा ने सरकार की इस नीति के बारे में विस्तार से बताया, टीम प्रभारी धर्मेंद्र पाल राठी ने बताया कि कम पूंजी निवेश कर स्वरोजगार के रूप में खाद्य प्रसंस्करण पर उद्योग लगाने से दूसरे लोगों को भी रोजगार प्राप्ति के अवसर प्राप्त होंगे। और गांव से शहर की ओर लोगों का पलायन भी रुकेगा। प्रशिक्षण के उपरांत इच्छुक व्यक्तियों के प्रस्ताव तैयार कराकर मशीन उपकरण आदि खरीदने पर विभाग द्वारा 1 लाख रुपये अनुदान दिया जाएगा। शिविर में फल व सब्जी से संबंधित उत्पाद शोष, केचप, अचार, फ्रूट जूस, पेठा, शरबत, कैंडी, जेली, जार, आलू चिप्स, वह मसाला प्रसंस्करण उद्योग तथा बेकरी उत्पाद आदि के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर ग्राम प्रधान दिनेश सिंह ने छात्रों को लेखन सामग्री वितरित की तथा उनके प्रमाण पत्र प्रदान किए। कॉलेज के प्राचार्य डा.गंगादास सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डा.पवन तोमर, आर.आई.टी कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्रधानाचार्य डा.जफर वसी, होम साइंस विभागाध्यक्षा मोनिका शर्मा, रुचि शर्मा, विकास मोहन, शेकी त्यागी, अंकित कुमार, कविता रानी, डा.पूनम तेवतिया एवम् अन्य सभी अध्यापक व अध्यापिका सभी छात्राएं उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...