हापुड़ 11 जून (CY न्यूज) रुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी नानपुर हापुड़ में किसानों के मसीहा, भारतीय जनता के ह्रदय सम्राट स्वर्गीय राजेश पायलट की पुण्यतिथि मनाई गई। कॉलेज के प्राचार्य डा.गंगादास सिंह ने राजेश पायलट के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। कॉलेज के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी पायलट जी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर डा.गंगादास सिंह ने कहा कि राजेश पायलट भारतीय राजनीति के एक ऐसे चमकते हुए सितारे थे जिनका नाम हमेशा विश्व पटल पर छाया रहेगा। स्वर्गीय राजेश पायलट के निधन पर हमारे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने कहा था कि हमारे देश ने एक भावी प्रधानमंत्री खो दिया है। राजेश पायलट ने भारत सरकार में गृह मंत्रालय को संभालते हुए हमारे देश से भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ने का संकल्प लिया था। उन्होंने उस विख्यात तांत्रिक चंद्रा स्वामी के भ्रष्टाचार को उजागर किया था। जिसके पैर उस समय के प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव भी छूते थे। राजेश पायलट ने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और आजीवन भारतीय जनता की सेवा में लगे रहे। हमे उनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर डा.पवन तोमर, आर.आई.टी कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्रधानाचार्य डा.जफर वसी, विकास मोहन, शेंकी त्यागी, शुभम भाटी, एस.के गौतम, राजकुमार वर्मा, अनुज चौहान, अश्वनी मिश्रा, रिंकेश कुमार, अंकित कुमार, वसीम अकरम, हरेंद्र सिंह, डा.सरफराज आलम, हरजीत सिंह, मिथुन कुमार अक्षय कुमार, संजीव कुमार, मोनिका शर्मा, रुचि शर्मा, डा.पूनम तेवतिया, कंचन शुक्ला, शगुन उपस्थित रहें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment