Tuesday, 21 June 2022

रिटायर राजस्व कर्मी की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत।

औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 21 जून (CY न्यूज) नई दिल्ली-हावड़ा रेल रूट कंचौसी रेलवे स्टेशन पर एक वृद्ध रिटायर राजस्व कर्मी मालगाड़ी की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटनास्थल पर पहुँचे रेलवे कर्मियों ने शव को ट्रैक से हटाया। 70 वर्षीय मृतक की शिनाख्त क्योटरा गांव निवासी कैलाश नाथ त्रिपाठी रिटायर राजस्व कर्मी के रूप में हुई। घटना मंगलवार दोपहर करीब दो बजे की है। रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोगों के अनुसार कंचौसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी मालगाड़ी को स्टेशन मास्टर महेन्द्र बाबू ने जैसे ही मालगाड़ी को कानपुर की ओर रवाना किया और मालगाड़ी की रफ्तार बढ़ते ही प्लेटफार्म पर बैठा रिटायर राजस्व कर्मी मालगाड़ी के नीचे कूद गया। मालगाड़ी की चपेट में आ गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रेलवे स्टेशन पर तैनात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। फफूंद जी.आर.पी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी। प्लेटफार्म पर रखे झोले में आधार कार्ड, पेनकार्ड, डायरी व पासबुक मिली है। पुलिस द्वारा इसकी सूचना स्वजनों को दे दी गई है। खबर लिखे जाने तक स्वजन घटना स्थल पर नहीं पहुंचे हैं।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...