योग के बारे में जानकारी देकर लोगो को किया जागरूक।
औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 21 जून (CY न्यूज) योग एक स्वस्थ और सुखी जीवन का दर्शन और विज्ञान है। यूज धातु से योग की उत्पत्ति हुई जिसका अर्थ होता है जुड़ना। यह जानकारी जनपद इटावा से आए योग गुरु सुभाष शुक्ला ने कस्बा कंचौसी में ढिकियापुर पंचायत सचिवालय में एक योग शिविर लगाकर बताई। उन्होंने बताया कि योग से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक नियंत्रण और आत्म साक्षात्कार में सुधार होता है। अष्टम योग के साथ अंगों में से एक ध्यान, के बिना योग अधूरा होता है। उन्होंने बताया है कि आसान और प्राणायाम के अभ्यास से शरीर स्वस्थ होता है लेकिन ध्यान से मन और मस्तिष्क स्वस्थ होते हैं। योग के विषय में योग गुरु ने उपयुक्त स्थान, वेशभूषा तथा आहार पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। इस शिविर में भाग लेने वालों में भाजपा के सेक्टर से संयोजक संतोष शुक्ला, सुरेश चंद्र वर्मा, ग्राम प्रधान दिनेश राठौर, वेद प्रकाश, रामनरेश, ज्योति गुप्ता, पूर्व प्रधान विनोद कुमार, जोगी बाबा आदि दो दर्जन से अधिक लोग शामिल हुए।

No comments:
Post a Comment