Thursday, 2 June 2022

लोहे गेट ने रोकी चोरी की घटना।

मेरठ 01 जून (CY न्यूज) थाना खरखौदा क्षेत्र के लोहिया नगर में चोरों ने आतंक रखा है। बीती रात चोरों ने सी ब्लॉक में एक व्यापारी के घर में चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन मकान के अंदर लगे लोहे गेट ने चोरों को अंजाम को विफल कर दिया। जिस पर चोरों ने वहां लगे सी.सी.टी.वी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर फरार हो गये। चौकी में घटना की शिकायत व्यापारी ने दर्ज कराई है। नीरज चौहान अपनी पत्नी निर्मल चौहान के साथ लोहिया नगर के सी ब्लॉक के 85 नम्बर मकान में रहते हैॅ।उनकी पी.वी.एस मॉल के पीछे मोबाइल की दुकान है। बीती रात वह अपनी पत्नी के साथ कमरे में सो रहे थे। रात के समय लगभग 12 बजे के बाद चोरों उनके घर में चोरी करने का प्रयास किया। चोरों बाहर से लकड़ी के दरवाजे को तोड दिया। अंदर लोहे का गेट लगा था जिस कारण चोरी अपने कार्य को अंजाम नहीं दे सके। इस पर चोरों ने बाहर लगे दो सी.सी.टी.वी कैमरों क्षतिग्रस्त कर फरार हो गये। घटना का पता सुबह के समय चला। जब नीरज चौहान ने लोहे का दरवाजा खोला तो लकडी का दरवाजा टूटा मिला। बाहर लगे सी.सी.टी.वी कैमरे क्षतिग्रस्त मिले। उन्होंने तत्काल डायल 112 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी। व्यापारी ने बिजली बंबा चौकी पर लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...