मेरठ 20 जून (CY न्यूज) न्यू किशनपुरा स्थित (बागपत रोड) शहीद मंगल पांडे इंटर कॉलेज के 10वीं और 12वीं के छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक पाकर अपने स्कूल का नाम रोशन किया। इस वर्ष स्कूल का रिजल्ट 98 प्रतिशत रहा। वही हाई स्कूल के छात्र कोमल ने 83.6%, अंजलि ने 80% ओर कृष्णा ने 78.5% अंक प्राप्त किये और इंटर में करुणा ने 77.4%, ऐश्वर्या ने 75.6%, अंजली ने 72.6% ओर आयुष ने 77.4 % अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल की प्रधानाचार्य बबिता गुप्ता ने सभी बच्चों का मुंह मीठा करा कर शुभकामनाएं व बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


No comments:
Post a Comment