मेरठ 21 जून (CY न्यूज) मंगलवार को दिन निकलते ही सनसनीखेज वारदात हो गई। लिसाड़ी गेट के श्याम नगर गली नंबर-3 में किराए के मकान में रह रही विवाहिता सायमा की हत्या कर दी गई। जिस समय महिला को गोली मारी गयी। उसकी सात वर्षीय बच्ची गोद में थी। मृतक महिला के सिर से सटाकर गोली मारी गई। वहीं महिला का भाई घर पहुंचा तो उसकी चीख निकल गई। बहन की लाश को देखकर वह रोते-बिलखते हुए चिल्लाने लगा। इस दौरान उसकी आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और खौफनाक मंजर देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। श्याम नगर निवासी शायमा की निकाह 2014 में सददीक नगर निवासी शहजाद से हुआ था। एक साल पहले उसका तलाक हो गया था। तभी से वह श्यामनगर में हाजी शौकत के घर में किराए के मकान में रह रही थी। मंगलवार की सुबह सोते समय उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी। उस समय उसकी सात साल की बच्ची लायरा उसकी गोदी में सोयी हुई थी। गोली मारने की भनक किसी को नहीं लगी। मृतका भाई फरमान जब घर पर पहुंचा तो फर्श पर काफी मात्रा में खून बिख्रा पडा था। घटना की जानकारी फरमान ने पुलिस को दी। उधर सूचना मिलने पर पहुंचे सी.ओ अरविंद कुमार चौरसिया व लिसाडी गेट इंस्पेक्टर उत्तम सिंह राठौर मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। इसके बाद उन्होंने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुताए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सी.ओ कोतवाली का कहना है कि मृतक हाजी शौकत के मकान में किराए पर रह रही थी। दो मंजिला मकान में पांच किराएदार रहते है। घटना के बाद से मृतका का पडोसी बबलू फरार है। जांच में सामने आया है कि वह आज अपना कमरा खाली कर फरार हो गया है। उस पर ही हत्या का संदेह किया जा रहा है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment