मेरठ 07 जून (CY न्यूज) संघमाता डा.मुक्ति ग्लोबल बुद्धिस्ट फाउंडेशन एवं स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय द्वारा सुभारती ग्रुप की संस्थापिका संघमाता डा.मुक्ति भटनागर की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी स्मृति में दो हजार जरूरतमंदो को राशन किट का वितरण किया गया। बोधि उपवन में आयोजित कार्यक्रम में बौद्ध विद्वान डा.चन्द्रकीर्ति भंते ने मंगलाचरण सूत्र पाठ किया। सुभारती परिवार के मुखिया डा.अतुल कृष्ण बौद्ध ने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर जरूरतमंदो को राशन किट का वितरण किया। उन्होंने कहा कि संघमाता डा.मुक्ति भटनागर ने अपने जीवन में तथागत बुद्ध की शिक्षाओं को आत्मसात करते हुए सुभारती ग्रुप के माध्यम से भारत सहित विश्वभर में मानव कल्याण हेतु बौद्ध धर्म को पल्लवित करने का गौरवपूर्ण कार्य किया है। उन्होंने कहा कि संघमाता डा.मुक्ति भटनागर हमेशा समाज के हर वर्ग को एकता के सूत्र में पिरो कर उनके उत्थान हेतु प्रतिबद्ध रहती थी और उन्हीं की प्रेरणा से सुभारती ग्रुप देश में शिक्षा, सेवा, संस्कार एवं राष्ट्रीयता की भावना से कार्य कर रहा है। इसके अलावा देहरादून स्थिति रास बिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय, लोकप्रिय अस्पताल सहित सुभारती ग्रुप के सभी संस्थानों में राशन किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर सुभारती ट्रस्ट के अध्यक्ष डा.हिरो हितो, कुलपति डा.जी.के थपलियाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.शल्या राज, सुभारती अस्पताल के चिकित्सा उपाधीक्षक डा.कृष्णा मूर्ति, लोकप्रिय अस्पताल के निदेशक डा.रोहित रविन्द्र, डा.आकांशा, अवनि कमल सहित सुभारती परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) सरूरपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक आयशर डी.सी.एम में लदी 8 भैंसों समेत एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने...


No comments:
Post a Comment