Thursday, 16 June 2022

शांति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया गया फ्लैग मार्च।

मेरठ 16 जून (CY न्यूज) गुरुवार को ए.डी.जी राजीव सब्बरवाल, आई.जी प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी दीपक मीणा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी, एस.पी सिटी विनीत भटनागर द्वारा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों तथा बडी संख्या में सुरक्षा बलो के साथ शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत रूट मार्च निकाला गया। भारी सुरक्षा बल के साथ फ्लैग मार्च हापुड अड्डे से होते हुये प्रहलाद नगर चोपला, लिसाडी गेट चोपला, भूमिया का पुल, कपूर नगर, कोतवाली रोड से कोतवाली, गुदडी बाजार, पुराना डाकखाना चोपला, सर्राफा, वैली बाजार, घंटाघर, प्यारे लाल, छतरी वाला पीर, जली कोठी, तहसील रोड, भैंसाली, सोतीगंज, कैन्टोनमेन्ट अस्पताल, बेगमपुल पर किया गया। रूट मार्च के दौरान जगह-जगह आम लोगो ने आश्वासन दिया कि जनपद में अमन चैन कायम रहेगा।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...