Thursday, 16 June 2022

यू.पी में जुमे की नमाज को लेकर विशेष सतर्कता।

पी.ए.सी की 130 और आर.ए.एफ की 10 कंपनियां लगाई गईं।

लखनऊ 16 जून (CY न्यूज) उत्तर प्रदेश में पिछले दो शुक्रवार को नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन के नाम हुए बवाल के मद्देनजर इस शुक्रवार को पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसके अतिरिक्त धर्मगुरुओं के साथ संवाद कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। उन्हें किसी तरह के विरोध प्रदर्शन से दूर रहने की सलाह दी जा रही है। हालांकि अराजक तत्वों से निपटने के लिए तैयारी भी की जा रही है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि शुक्रवार के लिए इस बार विभिन्न जिलों में पीएसी की 130 और आर.ए.एफ की 10 कंपनियां लगाई गई हैं। जिन जिलों में विरोध प्रदर्शन की आशंका है, वहां अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा जोन और रेंज स्तर पर पी.ए.सी व पुलिस बल भी उपलब्ध रहेगा। उन्होंने बताया कि पश्चिमी यूपी में विशेष सतर्कता रहेगी। संवेदनशील स्थानों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। 

अब तक 357 गिरफ्तार:

ए.डी.जी कानून व्यवस्था ने बताया कि बीते शुक्रवार को हुई उपद्रव के बाद अब तक नौ जिलों से 357 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से प्रयागराज में 97, सहारनपुर में 85, हाथरस में 55, अंबेडकरनगर में 41, मुरादाबाद में 40, फिरोजाबाद में 20, लखीमपुर में 8, अलीगढ़ में 6 और जालौन में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...