मेरठ 22 जून (CY न्यूज) योग विज्ञान संस्थान के उत्तरी जिला मेरठ द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का आयोजन गंगा वाटिका पार्क, गंगासागर में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मेरठ विकास प्राधिकरण के सचिव चंद्र पाल तिवारी बिशेष अतिथि विपिन कुमार, तहसीलदार, प्राधिकरण उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथिगण में सतीश चन्द्र गुप्ता, से.नि मुख्य अभियंता, सिंचाई विभाग, मोहन लाल अग्रवाल, से.नि अधीक्षण अभियंता,विद्युत विभाग, जो चिन्मय मिशन मेरठ के महामंत्री है तथा रणवीर सिंह, से.नि प्राध्यापक ने कार्यक्रम में शोभायमान थे समारोह की अध्यक्षता अशोक मिश्रा, प्रधान उत्तरी जिला मेरठ ने की। गरूणासन, अश्वत्थानसन, सूर्य नमस्कार, आकर्ण धनुरासन, मंडूकासन, पेडूआकर्षणासन मेरूआकर्षणासन, मकरासन के बाद सिंहासन कराया। जिनको रेखा मलिक, करूणा शर्मा, दीपा सिंह, इन्द्रा शर्मा, सुधा चौधरी, ऊषा राजपूत, अंजना गोयल, रचना मित्तल, रजनी राजौरा, गीता, अनु गोयल ने आसन से पड़ने वाले प्रभाव, चक्र तथा लाभ का उल्लेख करते हुए कराए। प्राणायाम व ध्यान रीमा मलिक ने विस्तार से कराया। सांस्कृतिक समारोह में छवि प्रजापति ने रक्षापुरम सेक्टर एक के साधक के साथ, बीना चौहान व रजनी राजौरा ने रक्षापुरम सेक्टर, चार के साधिकाओ के साध, गीता ने दधीचि पार्क केन्द्र की साधिकाओ के साथ, अंजना गोयल ने गंगाधाम की, करूणा व रीमा मलिक ने हरित योगांजली केन्द्र की तथा दीप्ती सिंह व इन्द्रा शर्मा ने गंग वाटिका की साधिकाओं के साथ मिल कर विभिन्न आयामों पर आधारित, अनेक योगासन पोज को सम्मिलित करते हुए फार्मेशन व मनमोहक प्रस्तुती दीं। सुलेखा श्रीवास्तव, बिन्दू नागर, नीरा तोमर, प्रतिभा त्यागी ने गीत सुनाए तथा अनीता, पिंकी, नीलम सिंह, अरूणा, अलका, आकांक्षा ने सामूहिक गान प्रस्तुत किया। साक्षी सिंह ने ईश वंदना पर तथा कनिका सिंह ने शिव तांडव स्त्रोत पर सुंदर व लुभावना नृत्य किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नरेश चन्द्र शर्मा संरक्षक, लोकेश भारद्वाज मंत्री, हरि दत्त शर्मा, दीन बन्धु गोयल सहित सभी केन्द्र के 250 साधक साधिकाओ, शिक्षक, केन्द्र प्रमुख, पदाधिकारीगण का सहयोग रहा। गीता ने सभी का धन्यवाद प्रकट किया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) सरूरपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक आयशर डी.सी.एम में लदी 8 भैंसों समेत एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने...

No comments:
Post a Comment