Thursday, 23 June 2022

एस.आर.एम, आई.एस.टी, एन. सी.आर कैंपस में दो दिवसीय कार्यशाला योग थेरेपी का सफलता पूर्वक आयोजित।

मोदीनगर 22 जून (CY न्यूज) आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एस.आर.एम, आई.एस.टी, एन.सी.आर कैंपस में दो दिवसीय  कार्यशाला योग थेरेपी का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्घाटन मुख्यातिथि डा.जिनेंद्र जैन संस्थापक शतवाश्यक आरोग्यशाला, एस.आर.एम, एन.सी.आर कैंपस के निदेशक डा.संजय विश्वनाथन, डीन एडमिशन डा.आर.पी महापात्रा, डीन मैनेजमेंट डा.एन एम मिश्रा, डीन कैंपस लाइफ डा.नवीन अहलावत ने किया। मुख्य अतिथि डा.जिनेंद्र जैन ने योग थेरेपी, निदेशक डा.संजय विश्वनाथन ने योग और स्वास्थ्य, डीन एडमिशन डा.आर.पी महापात्रा ने  योग के आध्यात्मिक पहलु, डीन मैनेजमेंट डा.एन मिश्रा ने मानसिक स्वास्थ्य नामक विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। इस कार्यशाला का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना है। कार्यशाला के प्रथम व द्वितीय दिवस पर एस.आर.एम, एन.सी.आर कैंपस की योग प्रशिक्षिका सोनिया पाल ने  शिक्षक गणों व विद्यार्थियों को  प्राणायाम से लेकर विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। मुख्यातिथि ने कहा-प्राणायाम से लेकर योगाभ्यास तक योग की विस्तृत श्रृंखला है जिसका नियमित अभ्यास करके आप कई तरह के स्वास्थ्य लाभ पा सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...