औरैया/अजीतमल (संवाददाता विपिन गुप्ता) 12 जून (CY न्यूज) जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव की मानवता उस समय देखने को मिली जब उन्होंने अजीतमल क्षेत्र के अनंतराम टोल प्लाजा से महज सात सौ मीटर पहले फूटाकुंआ चौराहे के पास, हाइवे पर दुर्घटना में घायल होकर, खून से लथपथ सड़क पर पड़े, भीड़ से घिरे, युवक व युवती को देखा। और बिना किसी देरी के अपनी ही गाड़ी में खून से लथपथ घायलों को लिटाकर सी.एच.सी अजीतमल भिजवाया। ताकि समय से उपचार मिल सके। जबकि भीड़ एम्बुलेंस का इंतज़ार कर रही थी। जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव की तत्परता से दोनों घायलों की जिंदगी बच गई। यद्यपि प्राथमिक उपचार उपरांत दोनों घायलों को मिनी पी.जी.आई सैफई रेफर कर दिया गया। ताज्जुब तो इस बात का है कि टोल प्लाजा पर पुलिस चेक पोस्ट बनी है। फूटाकुंआ चौराहे के पास पिकेट रहती है। लेकिन किसी खाकी में मानवीय संवेदना नहीं दिखाई पड़ी। शर्मशार करती खाकी की चुस्त व्यवस्था की पोल क्या अब भी किसी से छुपी है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment