औरैया/बिधूना (संवाददाता विपिन गुप्ता) 12 जून (CY न्यूज) क्षेत्र में अलग-अलग घटित घटनाओं में मां बेटे समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों घटनाओं को लेकर घायल पीड़ितों के द्वारा कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस के द्वारा सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा उपचार किया गया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गूरा में शराब के लिए पैसे की मांग की गई। जिस पर युवक रोहित कुमार पुत्र धर्मपाल चौहान ने पैसे देने से मना कर दिया। जिस पर गांव का दबंग आग बबूला हो गया। और उसकी मारपीट करने लगा। युवक की मारपीट के दौरान चीख पुकार सुनकर उसकी वृद्ध मां शकुंतला देवी बीच-बचाव करने पहुंची तो दबंगों ने उसकी भी मारपीट कर दी। दोनों पीड़ित मां बेटे कोतवाली पहुंचे। जहां पुलिस को तहरीर दी। वहीं पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बंथरा में घटित हुई। जहां पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। यहां दोनों पक्षों से सियाराम, राम किशन ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों के तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों के द्वारा उपचार किया गया। घटना को लेकर कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के मुताबिक जांच कर अभियोग दर्जकर कार्यवाही की जायेगी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...


No comments:
Post a Comment