Sunday, 12 June 2022

राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ ने किया दीप प्रज्वलन कर एवं पुष्प अर्पित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ।


मेरठ 12 जून (CY न्यूज) राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर.डी शर्मा एवं राष्ट्रीय महासचिव पंडित आदेश फौजी एवं संगठन के सैकड़ों पदाधिकारियों द्बारा भगवान परशुराम की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसका संचालन संगठन के जिला अध्यक्ष ललित शर्मा द्वारा किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम पिलखुवा में आयोजित हुआ। जिसमें राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ के कई राज्यों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पहुंचे जिसका उद्देश्य ब्राह्मणों का उत्थान एवं ब्राह्मण शिरोमणि का सम्मान करना रहा और संगठन ने विस्तार करते हुये कई पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष सरूरपुर खुर्द पवन शर्मा को प्रदेश महामंत्री और प्रदीप शर्मा को जिला उपाध्यक्ष एवं गौरव वशिष्ठ को जिला मंत्री का दायित्व दिया गया एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए संगठन द्वारा चलाई जा रही मुहीम को समाज के साथ साझा की। जिसमें मुख्य रूप से गरीब बेटियों का विवाह एवं निशुल्क शिक्षा जो संस्था पिछले दो वर्षों से संगठन द्बारा समाज के उत्थान के लिए दी जा रही है। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव पंडित आदेश फौजी ने विचार रखते हुए कहा राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ हस्तिनापुर में एक सनातन धर्म को मजबूत करने के लिए विद्यालय खोलने का काम कर रहा है। जिसमें भगवत गीता एवं वेदों एवं सनातन संस्कृति को बचाने के लिए बच्चों को निशुल्क शिक्षा मुहैया कराई जाएंगी अन्य वक्ताओं ने भी ब्राह्मण समाज को एकजुट होने एवं पूजा अर्चना करने नशे जैसी प्रवृत्ति को छोड़ने का आह्वान किया एवं माताये बच्चों को अच्छे संस्कार दे समाज के लोगों से अपील की।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...