मेरठ 12 (CY न्यूज) सच्ची घटना पर आधारित फिल्म कोर्ट कचहरी की शूटिंग अंतिम चरण में पहुंच गई है। सिटी रेलवे स्टेशन तथा शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट के बाद अब फिल्म की शूटिंग हस्तिनापुर में होगी। फिल्म शूटिंग देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। प्रसंशकों ने फिल्मी कलाकारों संग सेल्फी ली। पिछले करीब एक महीने से फिल्म कोर्ट कचहरी की शूटिंग शहर में विभिन्न स्थानों पर चल रही है। फिल्म की शूटिंग सिटी रेलवे स्टेशन तथा शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट के बाद हस्तिनापुर में होगी। इसमें फिल्म अभिनेता राजेश शर्मा, फिल्म अभिनेत्री नीलू कोहली, फिल्म अभिनेता लोकेश तिलकधारी, श्लोक व्यास, डायरेक्टर रजनीश जयसवाल, लाइन प्रोड्यूसर यश पंवार, जिला पंचायत सदस्य गुड्डू गंगोल रहे। इस दौरान व्यापारी नेता किशोर वाधवा, व्यापारी बीबी अरोड़ा, नरेंद्र राष्ट्रवादी, मीडिया प्रभारी अनुरोध चौहान ने फिल्म कलाकारों का स्वागत किया। गुड्डू गंगोल एवं अनुरोध चौहान ने बताया कि फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है जिसमें एक रिक्शा चालक की दुर्घटना में मौत हो जाती है, लेकिन असल में उसका मर्डर किया जाता है। फिल्म में उस सच्ची घटना को दर्शाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरी फिल्म में मेरठ की ही लोकेशन नजर आएगी। सिर्फ एक सीन पटना का है। जिसमें फिल्म अभिनेता ससुराल में पटना गया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment