मेरठ 12 जून (CY न्यूज) मेरठ सरधना में शनिवार देर रात सलावा चौकी के पास नशे में धुत कुछ युवकों ने दो दोस्तों पर हमला कर दिया। जिसमें युवक पर ईंट से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने दाढ़ी खींचने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए लूट और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दौराला थाना क्षेत्र के कैली गांव निवासी जिशान पुत्र खुर्शीद अपने दोस्त अशरफ के साथ शनिवार देर रात 10 बजे सलावा चौकी के नजदीक झील पर बैठा था। आरोप है कि तभी शराब के नशे में धुत कुछ युवक आए और दोनों से गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। शोर.शराबा होने पर हमलावर भाग हो गए। अशरफ ने बताया कि कुछ देर बाद आरोपी आए और उन्होंने ईंट मारकर जिशान को घायल कर दिया। आरोप है कि उनको झील में फेंकने का भी प्रयास किया। पीड़ितों ने दाढ़ी खींचने का भी आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जीशान को सी.एच.सी सरधना में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। घायल के भाई ने भूरा और दीपक को नामजद करते हुए अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। लूट और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दाढ़ी खींचने की बात गलत है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनको दबोच लिया जाएगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment