Sunday, 19 June 2022

डी.एम व एस.एस.पी ने किया कावड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण।

मेरठ 19 जून (CY न्यूज) आगामी दिनों में जनपद में कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत रविवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा एवं एस.एस.पी प्रभाकर चौधरी द्वारा गंग नहर पटरी सरधना क्षेत्र के अंतर्गत कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। मेरठ जनपद सरधना क्षेत्र अंतर्गत कांवड़ मार्ग पर समुचित व्यवस्था किए जाने हेतु जिलाधिकारी ने कई पॉइंट्स का निरीक्षण कर वर्तमान स्थिति का जायजा लिया तथा रोड, बिजली, यातायात व्यवस्था, नहर पटरी रेलिंग  आदि को देख गया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पूर्व ही मार्ग में व्यवस्था को सुनिश्चित कराया जाएगा। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी समस्या का सामना ना करना पड़े। जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा मार्ग को सुगम बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इस मौके पर एस.एस.पी प्रभाकर चौधरी ने कहा कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर मेरठ पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर एसपी ट्रैफिक सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...