मेरठ 19 जून (CY न्यूज) चुनाव में सर्वे करने वाली एक कंपनी के मालिक ने सपा नेता विपिन मनोठिया पर पांच लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए एस.एस.पी कार्यालय में लिखित शिकायत दी है। उधर, सपा नेता का कहना है कि आरोप बेबुनियाद हैं। गंगानगर थानाक्षेत्र के ग्राम उल्देपुर निवासी अंकित चौहान और दीपक चौहान की सर्वे कंपनी है। उन्होंने गत विधानसभा चुनाव से पहले सपा नेता विपिन मनोठिया के लिए हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र में सर्वे का दावा किया। दरअसल, विपिन को सपा से विधानसभा चुनाव का टिकट मिलना संभावित था। सर्वे में कई गाड़ियां लगी थीं। दो दर्जन से ज्यादा लोगों की टीम ने ग्रामीणों से बातचीत कर डाटा जुटाया था। अंकित के मुताबिक, इस काम के एवज कंपनी को पांच लाख रुपये का भुगतान करना तय हुआ था। लेकिन तैयारी के बावजूद विपिन मनोठिया को पार्टी से टिकट नहीं मिला। चुनाव के बाद अंकित ने विपिन से सर्वे के पैसे मांगे तो उनमें विवाद हो गया। आरोप है कि विपिन ने अंकित के साथ अभद्रता करते हुए मारने की धमकी दी। इन आरोपों पर सपा नेता विपिन मनोठिया का कहना है कि सर्वे टीम के साथ उनकी कोई लिखित डील नहीं हुई थी। सभी आरोप बेबुनियाद हैं। एस.एस.पी कार्यालय में शिकायत सुन रहे सी.ओ अमित राय ने गंगानगर थाना प्रभारी को जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment