पुलिस को मिली सात दिन की रिमांड।
चंडीगढ़/नई दिल्ली (एजेंसी) 15 जून (CY न्यूज) सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को लेकर पंजाब लाए गए लारेंस बिश्नोई को बुधवार सुबह चार बजे अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। उसे खरड़ लाया गया है। कोर्ट में पुलिस द्वारा लारेंस बिश्नोई का 10 दिन का रिमांड मांगा गया था। बताया जाता है कि लारेंस बिश्नोई को मोहाली ले जाकर भी उससे पूछताछ की जाएगी। उसे अन्य जगहाें पर भी ले जाकर पूछताछ की जा सकती है। इससे पहले पंजाब पुलिस की टीम कल दिल्ली से लारेंस को लेकर मानसा से रवाना हुई थी। लारेंस बिश्नोई से जहान खेला और खरड़ में पुलिस पूछताछ कर सकती है। बता दें कि बीते मंगलवार को पंजाब पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई को नई दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। उसे लेकर पंजाब लाया गया। मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने लारेंस बिश्नोई को गिरफ्तार कर पंजाब ले जाने की इजाजत दे दी थी।

No comments:
Post a Comment