Wednesday, 15 June 2022

जिलाधिकारी ने पुलिस लाईन सभागार में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत सैक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट, सिविल डिफेन्स वालंटियर्स एवं कोटेदार के साथ की बैठक।

मेरठ 15 जून (CY न्यूज) पुलिस लाईन सभागार में जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत सैक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट, सिविल डिफेन्स वालंटियर्स एवं कोटेदार के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा समस्त सैक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटो को जिम्मेदारी तय करते हुये कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। तदोपरांत सिविल डिफेन्स वालंटियर्स के साथ चर्चा करते हुये जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि सिविल डिफेनस के अंतर्गत लोगो का ट्रेंनिंग प्रोग्राम आयोजित कर समय-समय पर ट्रेंनिंग दी जाये। ऐरियावार जिम्मेदारी दी जाये। सिविल डिफेन्स की तरफ से पुलिस सत्यापन एवं डयूटी कार्ड के संबंध में समस्याएं बताये जाने पर आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिये गये। बैठक के अंतर्गत उपस्थित कोटेदारो को भी जिम्मेदारी देते हुये आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकार नगर दिवाकर सिंह, एस.पी सिटी विनीत भटनागर, एस.पी देहात सहित सैक्टर एवं जोनल मजिस्टेट, सिविल डिफेन्स वालंटियर्स एवं कोटेदार उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...