मेरठ 15 जून (CY न्यूज) बदमाशों ने सिंभावली से मुरादनगर जा रही 400 के.वी की निर्माणाधीन ट्रांसमिशन लाइन के दो टावर काटकर खरखौदा क्षेत्र के गांव बधौली के जंगल में तीन करोड़ का सामान चोरी कर लिया। निर्माण कंपनी ने थाने में तहरीर दी ही है। बीती रात बदमाशों ने बधौली के जंगल में निर्माण ट्रांसमिशन लाइन के दो टावर को काटकर कंडक्टर, एंगल, इंसुलेटर, और अन्य सामान चोरी कर लिया। निर्माण कंपनी और पावर ग्रिड के अधिकारियों ने पहुंचकर करीब तीन करोड़ रुपए के नुकसान का आंकलन किया है। टावर बधौली निवासी महेश त्यागी और बवनपुरा निवासी मदन शर्मा के खेत में लगे हुए थे। घटना को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बदमाशों ने पूरी रात कटर मशीन से टावर को काटकर वारदात को अंजाम दिया है, लेकिन इस दौरान पुलिस को कोई खबर नहीं हुई। इस दौरान दोनों टावर के बीच की दूरी में किसानों की फसल भी खराब हो गई। घटना से किसान भी आक्रोशित हैं। निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर दुष्यंत कुमार अजय गांगुली अर्जित घोष, विशाल, अरविंद, पावर ग्रिड से एसके जायसवाल और एके राय मौके पर पहुंचे। कंपनी की तरफ से थाने में तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार दुबे का कहना है कि मामले की जांच करके जल्द कार्रवाई की जाएगी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment