Thursday, 16 June 2022

पॉश इलाके साकेत में डकैती डालने के छह आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार।

मेरठ 15 जून (CY न्यूज) सर्विलांस टीम व थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा थाना सिविल लाइन क्षेत्र हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट का सामान बरामद किया है। सिविल लाईन थाना क्षेत्र के साकेत में गत 12 जून को चार अज्ञात बदमाशों ने ट्रासपोर्टर मणिक चौधरी के घर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। घटना स्थल का निरीक्षण ए.डी.जी मेरठ जोन, आई.जी मेरठ, एस.एस.पी, एस.पी सिटी, एस.पी क्राइम द्वारा किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए इसके खुलासे के लिए एस.एस.पी ने एस.पी सिटी मेरठ, एस.पी क्राइम व सी.ओ सिविल लाईन मेरठ के निर्देशन में तीन टीमों का गठन किया। जिसमें एक टीम में पूरे क्षेत्र के सी.सी.टी.वी फुटेज एकत्र किये। दूसरी टीम ने पूर्व अपराधियों व संदिग्धों से पूछताछ की तथा तीसरी टीम ने स्थानीय इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया। घटना के क्रम में वादी के घर से डकैतों का छूटा बैग से प्राप्त टिकट के आधार व सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करते हुए तलाश की गयी तो थाना प्रभारी सिविल लाइन को मुखबिर से सूचना मिली कि साकेत कालोनी स्थित माणिक चौधरी की कोठी में जिन बदमाशों द्वारा डकैती डाली गई थी वो जंगल में बैठकर लूटे गये माल का बंटवारा कर रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी सिविल लाईन ने दबिश देकर छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। इनके नाम जितेन्द्र यादव जनपद आजमगढ़ हाल नि. एफ-94 गंगानगर  नीशु  नि.एफ ब्लाक गंगानगर, रोहित रावत  नि.आजाद नगर  अमरोहा हाल नि.गंगानगर , गौरव  नि.गिरधरपुर तुमरैल थाना हापुड़ हाल नि.193 आई ब्लाक गंगानगर, आसिफ उर्फ शाबिर नि.आजाद नगर थाना गजरौला जनपद अमरोहा,आदित्य नि.एफ ब्लाक गंगानगर हैं। जबकि इनमें से एक अभियुक्त रिजवान पुत्र निजाम नि.आजाद नगर जनपद अमरोहा मौके से फरार हो गया। गहनता से पूछताछ पर पकडे गये अभियुक्तगण द्वारा पहले भी चोरी व लूट की घटनाएं करना स्वीकार किया है। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीमें बनाकर दबिश दी जा रही है। डकैतों के इस अन्तर्राज्यीय गैंग की गिरफ्तारी व बरामदगी का पीड़ित परिवार ने पुलिस का आभार जताया है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...