Tuesday, 28 June 2022

ब्राह्मण समाज संगठन मेरठ मंडल ने किया बैठक का आयोजन।

मेरठ 27 जून (CY न्यूज) ब्राह्मण समाज संगठन मेरठ मंडल मेरठ की एक बैठक संगठन कार्यालय 1149  इंदिरा नगर प्रथम ब्रह्मपुरी मेरठ पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन अध्यक्ष पं.ओमवीर शर्मा ने की तथा संचालन पं.देव शर्मा महामंत्री ने किया। बैठक में 14वा युवक-युवती परिचय सम्मेलन 2022 दिनांक 9 अक्टूबर दिन रविवार 2022 को जैनिस पैलेस दिल्ली रोड मेरठ मंडप में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। वही संस्था के पदाधिकारियों ने सभी ब्राह्मण बंधुओं से अनुरोध है कि वे अपने शादी योग्य युवक-युवतियों के बायो डाटा भरकर संगठन कार्यालय अथवा संगठन के पदाधिकारियों ओमवीर शर्मा, देव शर्मा, श्याम लाल शर्मा, हर्षवर्धन कौशिक, राकेश मोहन शर्मा, जितेंद्र शर्मा, राकेश दीक्षित, पी.डी शर्मा, राजेंद्र गौरीपुरा, राजेंद्र प्रसाद रुड़की, चंद्रशेखर शर्मा, जगनंदन शर्मा व इंजीनियर आर.पी शर्मा मुजफ्फरनगर, राजपाल शर्मा वात्सायन पैलेस बागपत, सुरेश चंद्र कौशिक खेकड़ा, सत्तू खेकड़ा, राजेंद्र शर्मा बरेली, राजू शर्मा कैलाशपुरी, संजय शर्मा कनोहर लाल मार्केट, अनिल शर्मा इंदिरा नगर, रंजन शर्मा ब्रह्मपुरी आदि स्थानों पर जमा करने का कष्ट करें ताकि आप का विवरण वर्ष 2022 की परिचय पत्रिका में प्रकाशित किया जा सके। बायोडाटा के साथ सहयोग राशि 250 भी जमा कर रसीद लेना सुनिश्चित करें। बैठक में ओमवीर शर्मा, देव शर्मा, श्याम लाल शर्मा, हर्षवर्धन शर्मा, राकेश दीक्षितज़ ऋषि राज शर्मा, रमेश चंद शर्मा, रंजन शर्मा, जितेंद्र शर्मा, राजेंद्र गौरीपुरा, उमेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...