मेरठ 27 जून (CY न्यूज) हिंदुस्तान स्काउट गाइड के प्रतिनिधि मंडल ने नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी से उनके नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस दौरान अभिषेक माथुर, दीपक शर्मा एवं आशीष कुमार रहे। इस मुलाकात में सांसद को हिंदुस्तान स्काउट स्काउट गाइड द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया तथा कोरोना काल में स्काउट गाइड द्वारा किए गए कार्यों के बारे में भी बताया। सांसद द्वारा कार्य की सराहना करते हुए साथ देने का विश्वास दिलाया। तथा उनके आवास पर आगामी रक्षाबंधन पर होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की। सांसद मनोज तिवारी ने कहा स्काउट गाइड का उद्देश्य नर सेवा ही नारायण सेवा है युवा पीढ़ी को स्काउट गाइड से जोड़ना ही चाहिए।

No comments:
Post a Comment