औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 13 जून (CY न्यूज) सुखमपुर ओवरब्रिज से प्रभावित किसानों ने रेलमंत्री और डी.आर.एम को मांग पत्र भेजकर और ट्वीटर पर शिकायत कर मांग की है कि टूंडला-कानपुर हावड़ा-दिल्ली रेल खंड के स्टेशन कंचौसी फफूंद-स्टेशनों के बीच रेलवे गेट संख्या 6-सी पर बनाए जाने वाला प्रस्तावित रेल ओवरब्रिज का नक्शा गलत होने के कारण उसे बदलने की मांग आने-जाने वाले ग्रामीणों द्वारा की जा रही है। जो अधिकांश ग्रामीण और किसान डी.एफ.सी रेल ट्रैक से भूमि से प्रभावित हुए हैं। और जिनकी मांग पर यह ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। जिसमें चार गांव घसाकापुरवा, नौगवा, सूखमपुर व ढिकियापुर, कंचौसी के हजारों लोगों का प्रतिदिन आना-जाना होता है। और जिनकी बड़े हिस्से की भूमि पर अधिग्रहण कर यह ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। लेकिन डी.एफ.सी अधिकारी इसे केवल यू आकार का बनाकर केवल सूखमपुर व उसके मजरा के लोगों को लाभ दे रहे हैं। जबकि अन्य गांव के किसान व ग्रामीण इस तरह बनने का विरोध करते हुए परियोजना अधिकारियों के साथ साथ तहसील अधिकारियों को लिखित मौखिक पत्र देकर नक्शा बदलने की मांग कर चुके हैं। लेकिन कोई सुनाई नही हुई। किसान श्रीकृष्ण, शिवप्रताप, अमरसिंह, पूरन सिंह, श्याम सिंह, राजेंद्र सिंह सहित एक दर्जन किसानों ने रेलमंत्री व डी.आर.एम को मांग पत्र भेजकर व ट्वीटर के माध्यम से किसान यू आकार की जगह एस आकार का या दोनों तरफ टी आकार का पुल बनाए जाने की मांग की है। इनमें अधिकांश किसानों की भूमि पहले भी डी.एफ.सी रेल ट्रैक कम मुआवजा देकर अधिग्रहण की जा चुकी है। और जिनकी मांग पर यह पुल डी.एफ.सी द्वारा बनाया जा रहा हैं। लेकिन इससे लाभ केवल सूखमपुर के लोगों को लाभ होता दिखाई दे रहा है। जबकि अन्य तीन गांव के लोग इससे दो से तीन किलोमीटर चक्कर लगाने को मजबूर होंगे। नौगवां, घसाकापुरवा व ढिकियापुर के किसानों व ग्रामीणों की सुविधा के लिए इसका डिजाइन बदलने की मांग की है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment