Saturday, 4 June 2022

एन.सी.सी कैडेट्स ने विश्व साइकिल दिवस पर रैली निकालकर प्रदूषण मुक्त पृथ्वी बनाने, ईंधन बचाने और सेहत बनाने के लिए साइकिल चलाने का दिया संदेश।

 


औरैया/फफूंद (संवाददाता विपिन गुप्ता) 03 जून (CY न्यूज) शुक्रवार को विश्व साइकिल दिवस पर 4-यूपी बटालियन एन.सी.सी द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार रामसेवक सावित्री देवी इंटर कॉलेज केशमपुर फफूंद औरैया में कम्पनी हवलदार मेजर राम मन व एन.सी.सी अधिकारी रवि दत्ता के मार्गदर्शन में एन.सी.सी कैडेट्स ने रैली निकालकर प्रदूषण मुक्त पृथ्वी बनाने, ईंधन बचाने और सेहत बनाने के लिए साइकिल चलाने का संदेश दिया। रैली कॉलेज से निकल कर केशमपुर, पसईपुर बिलंदपुर नुन्हा होते हुए कॉलेज में आकर समाप्त हुई। कैडेट्स ने विभिन्न स्लोगनों- "साइकिल चलाएं मोटापा घटाएं और प्रदूषण बचाएं। संग समाधान बने, प्रदूषण नहीं! साइकिल चलाएं पृथ्वी बचाएं। पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त बनाएं, दो पहिया वाहन साइकिल चलाएं। दोपहिया वाहन साइकिल चलाएं, अच्छी सेहत का लाभ उठाएं एवं सावधान रहें, प्रदूषण नहीं साइकिल चलाएं, पृथ्वी बचाएं। साइकिल है शान की सवारी, जब तक पैडल मारो", तब तक जारी। आदि की तख्तियां लेकर सड़क पर उतर कर लोगों को साइकिल चलाकर देश हित व पृथ्वी को हरा भरा रखने के लिए उसे प्रदूषण मुक्त बनाने हेतु जागरूक किया। कैडेट्स ने बताया है कि यदि हम साइकिल चलाएं तो देश हित में ईंधन बचाने के साथ साथ पेट्रोल डीजल से फैलने वाले प्रदूषण से अपनी पृथ्वी को भी प्रदूषण मुक्त बना सकते हैं। साथ ही अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा अपनी बचत में जोड़ कर अपनी जरूरतों को पूरा करने में लगा सकते हैं। इस अवसर पर कालेज स्टाफ से श्याम नारायण, प्रिया, मोहम्मद हसीन, रजत, रश्मि एवं कॉलेज के एन.सी.सी कर रहे सभी कैडेट्स उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...