मेरठ 21 जून (CY न्यूज) जिले में आए दिन गोकशी के मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस की सख्ती के बाद भी गोकशी की घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। जिले के थाना भावनपुर और मुंडाली थाना क्षेत्र में लगातार गोकशी की घटनाएं हो रही हैं। उसके बाद भी पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर पा रही है। मंगलवार को दो अवशेष मिलने के बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने गढ़ रोड पर जाम लगा दिया। उनका कहना है कि बेसहारा पशुओं को पकड़ कर गोकशी की जा रही है। दो दिन पहले ही ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़कर भावनपुर पुलिस के हवाले किया था। दोनों आरोपित गोकशी के लिए बेसहारा पशुओं को ले जा रहे थे। मंगलवार को भी प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिले हैंए जिन्हें लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया। जिला पंचायत सदस्य दुष्यंत राणा के नेतृत्व में हिंदू संगठन के लोगों ने गढ़ रोड जाम कर दिया। भावनपुर और मुंडाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को शांत किया। आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने में पुलिस जुटी है। एस.पी देहात केशव कुमार का कहना है कि गोकशी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई भी की जाएगी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment