Tuesday, 21 June 2022

काशी टोल प्लाजा पर वी.आई.पी लेन से निकलने को लेकर मारपीट।

 

मेरठ 21 जून (CY न्यूज) दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे के काशी टोल प्लाजा पर वी.आई.पी लेन से निकलने को लेकर कार सवार और टोल कर्मियों में मारपीट हो गई। कार सवार ने थाना पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत किया। नोएडा निवासी कार्तिक अपनी कार से टोल प्लाजा पार कर रहे थे। कार्तिक ने अपनी कार वी.आई.पी लेन में घुसा दी। इसी बात को लेकर कार्तिक शर्मा की टोल प्लाजा कर्मी योगेश से कहासुनी हो गई। उसके बाद भी कार्तिक शर्मा ने कार पीछे नहीं हटाई। टोल प्लाजा कर्मी योगेश ने अपने साथियों के साथ कार सवार को जमकर पीटा जिसकी सूचना कार सवार पीड़ित ने परतापुर थाने में दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी शैलेंद्र प्रताप का कहना है कि कार सवार की तहरीर पर फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों पक्षों को शांत कर दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...