Tuesday, 21 June 2022

भारतीय मतदाता संघ ने मनाया योग दिवस।

मेरठ 21 जून (CY न्यूज) भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी ने आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सिवालखास विधानसभा के ग्राम पंचायत सरूरपुर खुर्द में प्रजापति धर्मशाला में 95 वर्षीय रामवीर प्रजापति के नेतृत्व में योग किया और नगर पंचायत करनावल में मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में योग किया। ग्राम पंचायत भूनि में नंदी फार्म हाउस में मंडल महामंत्री आदेश कसाना के नेतृत्व में योग किया। इस दौरान डा.गिरी ने योग के विषय में सभी को अवगत कराया एवं भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी ने विचार रखते हुए कहा योग का मतलब जोड होता है। अपनी आत्मा को परमात्मा के साथ जोड़ना ही योग है एवं योग के साथ-साथ प्रणायाम एवं आसनों का जीवन में क्या महत्व है इस पर प्रकाश डाला। इससे शरीर को क्या लाभ मिलता है इस विषय पर विस्तार से चर्चा हुई एवं पंडित आदेश फौजी ने योग से जीवन कितना सुलभ होता है सभी योग सेवकों को‌ समझाया एवं कहां की व्यक्तिगत चेतना या आत्मा की सार्वभौमिक चेतना का मिलन ही योग है योग हमारे शरीर एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए सबसे सशक्त माध्यम है। इस दौरान देवेंद्र प्रजापति, लोकेंद्र, राकेश शर्मा, गौरव वशिष्ठ एवं सैकड़ों की संख्या में योग सेवक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...