मेरठ 25 जून (CY न्यूज) चारा काट रही महिला के कान से सोने का कुंडल छीनने का प्रयास करते हुए एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसको पकड़कर जमकर पीटा और उसके बाद पुलिस को सौंप दिया। घटना थाना परीक्षितगढ क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। परीक्षितगढ़ के रहने वाले रमेश ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी भाभी अंजू चारा काट रही थी इसी दौरान एक युवक ने उसके कान से सोने के कुन्डल छीनने का प्रयास किया। आरोपी को ग्रामवासियों द्वारा पकड़कर थाना परीक्षितगढ पर लाया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना परीक्षितगढ पर वादी की तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज की गईं। आरोपी का नाम राशिद पुत्र बाबू निवासी ग्राम सीना थाना मवाना है। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही के लिए आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 31 अगस्त (CY न्यूज) झारखंड राज्य के दुमका जिले में जरुआडीह मोहल्ला निवासी अंकिता को पास ही के रहने वाले शाहरुख ने 22 अगस्त की शाम फोन प...

No comments:
Post a Comment